भारत की अर्थव्‍यवस्‍था दिन व दिन प्रगति कर रही है। विश्‍व आर्थिक मंच यानी वर्ल्‍ड इकोनॉमी फोरम (WEF) ने प्रतिस्‍पर्धी अर्थव्‍यवस्‍थाओं की अपनी 2018 की सूची में भारत को 58वां स्‍थान दिया है। सूची में पहला स्‍थान यानी सबसे प्रतिस्‍पर्धी अर्थव्‍यवस्‍था की जगह अमेरिका को मिली है। फोरम का कहना है कि 2017 के मुकाबले भारत के स्‍थान या रैकिंग में पांच अंकों का सुधार हुआ है। G20 देशों की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले भारत की स्थिति में अन्‍य की तुलना में सबसे ज्‍यादा सुधार हुआ है।

Advertisement

विश्‍व आर्थिक मंच की ओर से जारी 140 अर्थव्‍यवस्‍थाओं की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे स्‍थान पर सिंगापुर और तीसरे स्‍थान पर जर्मनी है। ग्‍लोबल प्रतिस्‍पर्धी रिर्पोट में भारत 62 अंकों के साथ 58वें स्‍थान पर है। मंच का कहना है कि जी20 के सदस्‍य देशों में सबसे ज्‍यादा लाभ भारत को मिला है। तो वहीं सूची में पड़ोसी देश चीन को 28वां स्‍थान प्राप्‍त हुआ है।

Advertisement

रिर्पोट के अनुसार उुपरी और निम्‍म मध्‍य आय वर्ग में अच्‍छा प्रदर्शन करने वाले चीन और भारत जैसे देश उच्‍च आय वाली अर्थव्‍यवस्‍थाओं के करीब पहुंच रहे हैं और उनमें से कई को पीछे भी छोड़ रहे हैं।

तो वहीं ब्रिक्‍स देशों में चीन 72.6 अंकों के साथ सबसे उुपर 28वें स्‍थान पर है। उसके बाद रुस 65.6 अंकों के साथ 43वें 62 अंकों के साथ भारत 58वें, दक्षिण अफ्रीका 60.8 अंकों के साथ 67वें और ब्राजील 59.5 अंकों के साथ 72वें स्‍थान पर हैं। फिलहाल अब भी भारत दक्षिण एशिया में महत्‍वपूर्ण अर्थव्‍यवस्‍था बना हुआ है।