पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार बढ़त जारी है।आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। डीजल के भाव दिल्ली, कोलकाता, और चेन्नई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। हालांकि बता दें कि दिल्ली में आज पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल 82.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.69 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
मुंबई में भी आज तेल के दाम बढ़े हैं। यहां आज पेट्रोल 11 पैसे की बढ़त के साथ 88.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे महंगा होकर 79.35 प्रति लीटर पहुंच चुका है। इससे पहले सोमवार को भी तेल के दाम बढ़े थे। सोमवार को दिल्ली में डीजल 75.46 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 82.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। जबकि मुंबई में डीजल 0.9 पैसे की बढ़त के बाद आज 79.11 रुपए प्रति लीटर की दर पर मिल रहा था। अपने शहर के बढ़ते पेट्रोल की कीमत यहां देंखे।
दिन-प्रति-दिन बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों से जनता को राहत देने लिए हाल ही में सरकार ने 5 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल पर 1.50 रुपये तक की कटौती की थी। तेल कंपनियों की ओर से भी 1 रुपये की कटौती की गयी थी। इससे आम आदमी को 2.50 रुपये की राहत मिली थी। जिसके बाद अधिकांश राज्यों की ओर से वैट भी घटाया गया था। लेकिन इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब करीब 11 दिन बाद फिर उसी ऊंचाई पर पहुंच रही हैं, जहां पर पहले थीं। अपने शहर के डीजल के भाव में लगातार बढ़ोतरी की कीमत यहां देंखे।
वहीं बता दें कि मंगलवार को को ब्रेंट क्रूड के भाव 81 डॉलर बैरल के आसपास थे। इस महीने क्रूड के भाव 86 डॉलर तक जा चुके हैं। मंगलवार को रुपए की कीमत भी डॉलर के मुकाबले 74 पर पहुंच गई। सरकार ने नवंबर 2014 से जनवरी 2016 तक पेट्रोल पर 11.77 रुपए और डीजल पर 13.47 रुपए एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी। इसमें सिर्फ 2 बार ही कटौती की गई। पिछले साल अक्टूबर में 2 रुपए प्रति लीटर और इस साल भी अक्टूबर में 1.5 रुपए घटाई थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान