सोमवार को घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। रुपये में कमजोरी और एशियाई बाजारों से म‍िले संकेतों के कारण बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्‍स 238 अंक की मजबूती के साथ 34,972 के स्‍तर पर खुला है। जबक‍ि न‍िफ्टी 52 अंक चढ़कर 10,524 के स्तर पर ओपन हुआ है।

Advertisement

बता दें कि एक मिनट के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाकर लाल निशान में फिसल गया। आईटीसी, इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल में गिरावट दिख रही है।

Advertisement

इन शेयरों में आई गिरावट

कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, भारती एयरटेल, मारुति, कोटक बैंक, एचडीएफसी में कमजोरी है। हालांकि आईटीसी, इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस, सन फार्मा, ओएनजीसी, आरआईएल और एचडीएफसी बैंक में बढ़त है।

मिडकैप में दबाव

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव दिख रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी टूटा है जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.20 फीसदी की मजबूती है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.57 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

Advertisement

बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.91 फीसदी लुढ़का

एनएसई पर सेक्टोरल इंडेक्स में 11 में से 9 इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.91 फीसदी लुढ़ककर 25,164.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं ऑटो इंडेक्स 1.36%, फाइनेंशियल सर्विसेज 0.72%, एफएमसीजी 0.18%, मेटल इंडेक्स 0.79%, पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.79%, प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.18% और रियल्टी इंडेक्स 0.76% गिरा है। हालांकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.13 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 2.08 फीसदी तेजी आई है।