स्टेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल पेमेंट फेस्टिवल ऑफर लेकर आया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो के जरिए खरीदारी करने वाले एसबीआई ग्राहकों को अतिरिक्त छूट एवं कैशबैक के लाभ मिलेंगे। बता दें कि यह ऑफर 16 से 21 अक्टूबर तक चलेगा। बैंक ने त्योहारी मौसम में खरीदारी की मजबूत धारणा को भुनाने के लक्ष्य के साथ यह पेशकश की है। योनो विभिन्न सेवाओं के लिए एसबीआई का डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका पूरा नाम यू ओनली नीड वन है।
एसबीआई के योनो डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म से खरीददारी और पेमेंट दोनों ही करनी होगी। एसबीआई ग्राहक पेमेंट और खरीददारी करके 50 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
इसके अलावा एसबीआई के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से शापिंग पर 10 से 50 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया जायेगा। बता दें कि एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर पीके गुप्ता के मुताबिक एसबीआई ने योनो पर खरीदारी के लिए 85 ई-कॉमर्स कंपनी से करार किया है।
वहीं बैंक के मुताबिक ग्राहक फेस्टिवल ऑफर के दौरान खरीददारी पर बेहतरीन अनुभव का लाभ उठाएंगे। इसके साथ ही आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर दिए जाएंगे। इसके अलावा एसबीआई बैंक की ओर से फाइनेंस की सुविधा जा रही है। कंपनी के मुताबिक योनो से प्री अप्रूवल लोन लिया जा सकेगा। इसके लिए बैंक के ब्रांच आने की जरूरत नहीं होगी।
हालांकि बैंक ने योनो प्लेटफार्म को नवंबर 2017 में लांच किया था। इससे करीब 3 मिलियन लोग जुड़े है। इसे एंड्राइड और आईओएस आधारित फोन पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा वेब ब्राउजिंग से भी इसे चलाया जा सकेगा।
योनो एप्प के साथ 10 फीसदी कैशबैक के अलावा ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग पर और भी कई सारे ऑफर्स मिलेंगे। कैशबैक ऑफर इलेक्ट्रॉनिक, फैशन, गिफ्टिंग, ज्वैलरी, फर्निचर और ट्रैवल कैटेगरी के लिए प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर है। एसबीआई के कैशबैक ऑफर का फायदा आप अमेजन, जबॉन्ग, मिंत्रा, कल्याण, ओयो जैसे ब्रांड्स के सामान के साथ उठा सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान