आईआरसीटीसी ने रेल यात्रा संबंधी पूछताछ का जवाब देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक नया सिस्टम शुरू किया है। इस सिस्टम के जरिए पैसेंजर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर यात्रा, ट्रेन, टिकट और कैटरिंग से जुड़ी जानकारियां हासिल कर सकेंगे। आईआरसीटीसी का दावा है कि देश में वह पहला सरकारी विभाग है, जिसने इस तरह का सिस्टम शुरू किया है।

Advertisement

बता दें कि आईआरसीटीसी ने यात्रियों की समस्याओं को निपटाने के लिए नया तरीका निकाला है। अब अगर आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोलेंगे तो 'दिशा' आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगी।

Advertisement

आईआरसीटीसी और कोरोवर नाम के स्टार्टअप

अब जब भी आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेस चैटबॉट 'आस्‍क द‍िशा' वेबसाइट के दाई तरफ मिलेगा। इसके जरिए आप आईआरसीटीसी से जुड़ा कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। आईआरसीटीसी का दावा है कि इस तरह की चैटबॉट की सुविधा शुरू करने वाला ये पहला सरकारी विभाग होगा। इसको आईआरसीटीसी और कोरोवर नाम के स्टार्टअप ने एक साथ मिलकर विकसित किया है।

Advertisement

आप इसमें अगर आप एक टर्म जैसे पीएनआर डालेंगे तो उससे जुड़े सभी जवाब आपके सामने होंगे। ये चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने वाला सिस्टम है। आस्‍क द‍िशा के जरिए आप पीएनआर, अकाउंट लॉगिन, तत्काल टिकट, सीट उपलब्धता, लॉगिन का तरीका, कैटरिंग और ट्रेन से जुड़ी हर तरह की जानकारी ले सकते हैं।

कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपयोग किया जायेगा

इसका कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपयोग किया जा सकेगा। इसे जल्द ही आईआरसीटीसी के ऐंड्रॉयड एप्‍प से भी जोड़ा जाएगा। आईआरसीटीसी का कहना है कि न सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी नागरिकों को भी इसके जरिए अपने सवालों के जवाब मिल सकेंगे। इस सेवा के शुरू होने से अब आपको 139 पर डॉयल का लंबे समय तक इंतजार नहीं करना होगा।

Advertisement

आईआरसीटीसी ने अब यात्र‍ियों के ल‍िए इस त‍र‍ह की कई सेवाएं शुरू कर दी है। इतना ही नहीं आप कहा हैं इसकी सटीक जानकारी एनटीईएस एप्‍प से ले सकते है। आप ट्रेन में बैठे-बैठे ही कैब बुक कर सकते हैं। वहीं नवरात्र‍ि में आईआरसीटीसी व्रत का खाना भी मंगवाने की सुव‍िधा दी गयी है।