उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के अंतराष्ट्रीय संस्करण के लिए केंद्र सरकार ने इच्छुक हवाई परिचालनों से बोलियां मांगी हैं। सरकार का इरादा भारत से चुनिंदा अंतराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए हवाई संपर्क का विस्तार करने का है। फिलहाल इस योजना का घरेलू संस्करण वांछित नतीजे नहीं दे सका है। पहले चरण की बोली में जो मार्ग मंजूर किए गए हैं उनमें से करीब आधे अभी शुरु भी नहीं हो सके हैं।
बता दें कि एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को उड़ान के अंतराष्ट्रीय संस्करण के क्रियान्वयन का कार्य करना है। एक नोटिस के अनुसार एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अंतराष्ट्रीय हवाई संपर्क योजना के तहत एयरलाइंस के चयन के लिए अंतराष्ट्रीय इकाइयों से ई-प्रस्ताव आमांत्रित किया है।
ई-प्रस्ताव आमंत्रित करने के नोटिस के अनुसार इच्छुक इकाइयां 22 नवंबार तक बोलियां जमा करा सकती हैं। नोटिस के अनुसार एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नागर विमानन मंत्रालय और असम सरकार की ओर से बोलियां आमंत्रित की हैं।
आपको बता दें कि सरकार ने आम लोगों को सस्ती विमान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अक्टूबर 2016 में उड़ान योजना की घोषणा की थी। इसके तहत एक घंटे की यात्रा के लिए किराया 2,500 रुपए तक सीमित किया गया है।
मार्च 2017 में पहले चरण की बोली के तहत पांच एयरलाइंस को 128 क्षेत्रीय मार्ग आवंटित किए गए थे। घरेलू संपर्क योजना का क्रियान्वयन करने वाली एजेंसी भी एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान