सोमवार को सोने ओर चांदी के दामों में फिर तेजी देखने को मिली है। सर्राफा में चांदी का भाव 350 रुपए चढ़कर 39,750 रुपए प्रति किलो हो गया है। तो वहीं सोने के भाव में भी अच्‍छी तेजी आयी है। आपको बता दें कि शनिवार को सोने का भाव 70 रुपए गिरा था। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 200 रुपए चढ़कर 32,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Advertisement

सोने के भाव में तेजी ग्‍लोबल ट्रेंड और स्‍थानीय ज्‍वेलरों की खरीद के कारण आई। तो वहीं चांदी के भाव में तेजी के पीछे इंडस्ट्रियल मांग और सिक्‍का निर्माताओं की मांग रही थी। ट्रेडर्स के अनुसार चीन के आर्थिक विकास के आंकड़ों में कमजोरी के कारण एशियाई बाजार गिरे हैं। इसके अलावा आशंका है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे और ब्‍याज दरें बढ़ाएगा। इस कारण से सोने की मांग बढ़ी है। देखें अपने शहर में सोने का दाम

Advertisement

ग्‍लोबल स्‍तर पर सोमवार को सोना 0.53 प्रतिशत बढ़कर 1,225 डॉलर प्रति औंस पर रहा। तो वहीं सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 शुद्धता वाला सोना क्रमश: 200-200 रुपए चढ़कर 32,250 रुपए और 32,250 रुपए और 32,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। इससे पहले तीन दिन में सोना 470 रुपए चढ़ा था और शनिवार को इसमें 70 रुपए की गिरावट आई थी। देखें अपने शहर में चांदी का दाम

Advertisement

तो वहीं आठ ग्राम गिन्‍नी में 100 रुपए की बढ़त आई और ये 24,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी थी। फिलहाल, चांदी सिक्‍का लिवाल और बिकवाल क्रमश- 75000 रुपए और 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्‍तर पर रहा।