आम लोगों के लिए राहत की खबर है। नवंबर में होने वाली बैंकों की 5 दिवसीय हड़ताल अब टल गई है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ एआईबीईए ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नवंबर के अंत में बैंकों की पांच दिवसीय हड़ताल के लिए सर्कुलर जारी करने से इनकार किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि बैक संघों ने भारतीय बैंक संघ आईबीए के उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। जिसमें बैंककर्मियों के वेतन को परिचालन लाभ और रिटर्न ऑन एसेट्स आरओए से लिंक कराने के लिए कहा गया था। वहीं क्योंकि मात्र छह बैंक ही अधिक वेतन देने में सक्षम होंगे। किसी ने सोशल मीडिया पर 26 से 30 नवंबर तक बैंकों के 5 दिन की हड़ताल का फेक मैसेज चला दिया।
हालांकि एआईबीईए के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम का कहना हैं कि हमने यूनाइटेड फोरम फॉर बैंक यूनियंस यूएफबीयू के आह्वान पर पांच दिवसीय हड़ताल के लिए सर्कुलर जारी नहीं किया है। उन्होंने ये भी कहां कि कुछ अराजक तत्वों ने एक कोरे कागज पर संघ का लेटरहेड और मेरे हस्ताक्षर कट पेस्ट किए हैं और बीच में गलत संदेश जोड़ दिया है।
जबकि रविवार को सोशल मीडिया पर एआईबीईए का एक पत्र जारी हुआ था जिसमें कहा गया था कि यूएफबीयू ने 26 से 30 नवंबर तक पांच दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया था। आईबीए के छह फीसदी वेतन वृद्धि के प्रस्ताव पर नौ बैंक संघों की शीर्ष संस्था यूएफबीयू के निर्णय पर उन्होंने कहा कि संघ इससे सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा कि यूएफबीयू की हालिया बैठक में आईबीए के प्रस्ताव पर विचार किया गया और इस पर सहमति नहीं बनी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान