फाइनेंशियल ईयर 2019 की दूसरी तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 7.65 प्रतिशत बढ़कर 7,901 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 7,340 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में टीसीएस की रुपए में आय 7.56 प्रतिशत बढ़कर 36,854 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में टीसीएस की रुपए में आय 34,261 करोड़ रुपए रही थी।
वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में टीसीएस की डॉलर आय 3.2 प्रतिशत बढ़कर 521.5 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में टीसीएस की डॉलर आय 505.1 करोड़ डॉलर रही थी।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में टीसीएस का एबिट 8, 578 करोड़ बढ़कर 9,771 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में टीसीएस का एबिट मार्जिन 25.94 प्रतिशत से बढ़कर 26.05 प्रतिशत रहा है। कंपनी ने निवेशकों को 4 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंट देने की घोषणा की है।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में टीसीएस की सर्विसेस एट्रिएशन रेट 10.9 प्रतिशत रही है। सालाना रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टीसीएस के BFSI सेगमेंट में 6.1 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है।
दूसरी तिमाही में टीसीएस ने 10 करोड़ डॉलर सेगमेंट में 4 नए ग्राहक जोड़े है। कंपनी ने इस तिमाही में 10227 नए कर्मचारी भर्ती किए। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में टीसीएस के उत्तर अमेरिकी कारोबार की ग्रोथ 7 प्रतिशत से 8.1 प्रतिशत पर रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान