मुंबई- गोवा क्रूज सर्विस का उद्धाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा 20 अक्टूबर को करेंगे। इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस भी मौजूद होंगे। आपको बता दें सर्विस आम लोगों के लिए 24 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। हालांकि कार्यक्रम का उद्धाटन 11 अक्टूबर को रखा गया था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम को टालना पड़ा।
मुंबई-गोवा क्रूज सर्विस की बुकिंग शुरू हो गई है। ऐसे में इस सफर आनंद उठाने के लिए http://angriyacruises.com से टिकट से बुक किया जा सकता है। इस सर्विस का एक तरफ का शुरुआती किराया 7 हजार से 12 हजार रुपए के बीच होगा। वहीं अलग-अलग डेक का किराया अलग होगा।
बता दें कि इस सफर की शुरुआत हर दिन मुंबई के पर्पल गेट के इंदिरा डॉक से शाम 4 बजे होगी और इसका अंत अगले दिन सुबह 9 बजे साउथ गोवा के मोरमुगाओ में होगा। इतना ही नहीं मजे कि बात यह हैं कि इस सफर क्रूज से सनसेट और सनराइज का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यह पर्यटन के लिहाज से काफी शानदार सफर हो सकता है। ये भारत का पहला घरेलू लक्जरी क्रूज होगा।
क्रूज पर यात्रियों के लिए खाने का विशेष इंतजाम किया गया है। खाने की सुविधा के लिए दो रेस्टोरेंट 6 बॉर होंगे। जिसमें चाइनीज, कॉन्टीनेनटल डिश होगे। हालांकि क्रूज के टिकट में ब्रेकफास्ट, डिनर और शाम का नाश्ते का चार्ज शामिल होंगे।
इतना ही नहीं मनोरंज के साधन के तौर पर क्रूज में पूल और एक विशेष तरह का स्पा होगा। ये क्रूज के लोअर मोस्ट डेक में होगा। इसके अलावा क्रूज पर बच्चों के लिए इंडोर खेल की सुविधा दी गयी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान