अंतराष्ट्रीय मुद्रकोष (IMF) और विश्व बैंक के प्रमुखों ने अमेरिका और चीन को सलाह दी है कि वे ग्लोबल मार्केट में नियमों के अनुसार व्यापार करें। इसके साथ ही उन्होंने चीन के प्रौद्योगिकी विकास रणनीति को लेकर चल रहे विवाद को खत्म करने को भी कहा है। इसके वजह से ग्लोबल इकोनॉमी को लंबे समय तक नुकसान होने का अंदेशा है।
IMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड ने कहा है कि अमेरिका और चीन को ठंडे दिमाग से विचार करने की सलाह देंगी। साथ ही कहा कि वह दोनों देशों से कहेंगी की वे दुनिया की व्यापार प्रणाली को दुरस्त करने में मदद करें, उसे तोड़े नहीं। लेगार्ड और विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यॉन्ग किम ने IMF और विश्व बैंक की सालाना बैठक के मौके पर अलग-अलग बातचीत में अपने विचार रखे। यह बैठक इंडोनेशिया के बाली में हो रही है।
आपको बता दें कि इस आयोजन में दुनिया के कई देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक भाग ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते विवाद के बारे में पूछे जाने पर लेगार्ड ने कहा कि दोनों देशों ने एक दूसरे के निर्यात पर जो अतिरिक्त शुल्क लगाया है उससे अभी अधिक क्षति नहीं हुई है लेकिन इस बात का जोखिम बना हुआ है कि इससे अन्य देशों को नुकसान पहुंच सकता है।
अमेरिका की शिकायत है कि चीन की नीतियां अनुचित तरीके से आधुनिक टेक्नोलॉजी जुटाने की है जिससे विदेशी कंपनियों को नुकसान होता है। लेगार्ड ने यह भी कहा कि डब्ल्यूटीओ को सब्सिडी जैसे मुद्दों को हल करने के लिए काम करने की जरुरत है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान