ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कपंनियों के बीच फूडपांडा (Foodpanda) का नाम सबसे आगे है। बुधवार को कंपनी की तरफ से एक बयान आया जिसमें कहा गया है कि 5 सप्‍ताह में 60,000 डिलीवरी पार्टनर बनाए हैं और 2020 तक 5 लाख डिलीवरी पार्टनर बनाने का लक्ष्‍य है।

Advertisement

फूडपांडा कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि दो महीने में 60,000 डिलीवरी पार्टनर जोड़ने का लक्ष्‍य तय किया गया था। पिछले कुछ दिनों में बढ़ी डिमांड और कई शहरों में व्‍यापार विस्‍तार की वजह से हमने अपने लक्ष्‍य को पाया है और इसी के साथ फूडपांडा डिलीवरी करने वाला भारत का सबसे बड़ा नेटवर्क बन गया है।

Advertisement

आपको बता दें कि ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने वाली कंपनी फूडपांडा ने भारत में कुछ ही सप्‍ताह पहले 13 नए शहरों में अपनी सेवा का विस्‍तार किया था, जिसमें जयपुर, चंडीगढ़, कानपुर, लखनउु, इंदौर, अहमदाबाद, नासिक, नागपुर, मैसूर, भुवनेश्‍वर, गुवाहाटी, विशाखापट्नम और कोयम्‍बटूर शामिल थे। कंपनी ने इसे उसकी विस्‍तार योजना का हिस्‍सा बताया था।

कंपनी के सीईओ ने कहा कि रेस्‍टोरेंट से ग्राहकों तक अच्‍छे से खाना डिलीवर करने के हमारे मिशन में डिलीवरी पार्टनर की अहम भूमिका है और फूडपांडा अगले कुछ सालों में 5 लाख डिलीवरी पार्टनर्स को जोड़ेगी।

Advertisement

कंपनी के अनुसार हर रोज फूडपांडा 25,000 रेस्‍टोरेंट्स से 3 लाख से ज्‍यादा ऑर्डर सर्व करती है। आपको बता दें कि वर्तमान में ये कंपनी देश के 20 शहरों में फूड डिलीवरी कर रही है।