अमेरिकी बाजार में हुई भारी गिरावट से दुनिया के सबसे अमीर आदमी जैफ बेजॉस की संपत्ति 9 अरब डॉलर कम हो गयी है। बुधवार की गिरावट के कारण 1 ही रात में दुनिया के 500 अमीर लोगों की 7.3 लाख करोड़ रुपए की दौलत डूब गई। ब्लूमबर्ग के बिलोनेयर इंडेक्स एक साल में दूसरी बड़ी गिरावट है। इस गिरावट में दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने 66 हजार करोड़ रुपए (9.1 अरब डॉलर) गंवा दिए।
बेजोस की दौलत में गिरावट अमेजन के शेयर गिरने के कारण आई है। इस गिरावट के कारण बेजोस की नेटवर्थ घटकर 145.2 अरब डॉलर रह गई। यूरोप के सबसे अमीर इंसान बर्नाड अर्नाल्ट की दौलत 4.5 अरब डॉलर घटकर 66.9 अरब डॉलर रह गई। उनकी दौलत में गिरावट एलभीएमएच के शेयर गिरने के कारण आई। इसके अलावा वारेन बफेट की दौलत में भी 33 हजार करोड़ रुपए की गिरावट आई।
बता दें कि कुल 17 अमीरों ने 7400 करोड़ रुपए से ज्यादा गवाएं। इसके अलावा मार्क जकरबर्ग और बिल गेट्स की नेट वर्थ में भी बड़ी गिरावट आई। अमेरिका के अमीरों को सबसे ज्यादा झटका लगा। अमेरिका के अमीरों की संपत्ति इस दौरान 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट गई।
ब्लूमबर्ग के बिलोनेयर इंडेक्स के मुताबिक पिछले 1 महीने में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेट वर्थ में भी बड़ी गिरावट आई। अंबानी की नेट वर्थ पिछले 1 महीने में 55 हजार करोड़ रुपये घट गई। भारत में अडानी ग्रुप के गौतम अडानी और बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला की दौलत में बड़ी गिरावट आई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान