बुधवार को रुपया की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ 74.15 के स्तर पर खुला है। हालांकि मंगलवार को रुपया अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ है। एक दिन में रुपए में 33 पैसे की गिरावट आई है। बता दें कि यह डॉलर के मुकाबले 74.39 के भाव पर बंद हुआ है। रुपये में दिन के हाई से 52 पैसे कमजोरी आई है।
रुपये में आई कमजोरी की वजह
दुनिया की अन्य प्रमुख करंसीज के बास्केट में डॉलर की मजबूती, ऑयल इंपोर्टर्स की डॉलर लिवाली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के चार साल के उच्चतम स्तर पर टिके रहने और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की पूंजी निकालने के दबाव में यह 74.340 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया।
बता दें कि इस साल रुपये में करीब 15 फीसदी तक कमजोरी आई है। क्रूड की कीमतें बढ़ने, ट्रेड वार, कैड बढ़ने की आशंका, डॉलर की मजबूती, घरेलू स्तर पर निर्यात घटने और तो राजनीतिक अस्थिरता जैसे फैक्टर्स की वजह से रुपया पर लगातार दबाव बना हुआ है।
क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी से डॉलर कमजोर
एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट, रिसर्च कमोडिटी एंड करंसी अनुज गुप्ता का कहना है कि क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी से डॉलर कमजोर हुआ है। मंगलवार को क्रूड ने 85 डॉलर का स्तर पार किया और 85.32 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया जो 4 साल का हाई है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। जिससे आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपए 75 डॉलर का स्तर छू सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान