अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने वितीय वर्ष 2018 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 7.3 प्रतिशत रखा है। जबकि वित्तीय वर्ष 2019 के लिए यह अनुमान 7.4 प्रतिशत कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2017 में भारत की विकास दर 6.7 प्रतिशत रही थी।

Advertisement

आईएमएफ ने ताजा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि भारत की विकास दर वर्ष 2018 में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है और 2019 में यह 7.4 प्रतिशत रहेगी। हालांकि यह अप्रैल 2018 में वर्ष 2019 के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट से थोड़ा कम है। आईएमएफ ने हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत के वाबजूद यह वर्ष 2017 की दर 6.7 प्रतिशत से ऊपर रहेगा।

Advertisement

आईएमएफ का कहना हैं कि अगर अनुमान सही रही तो भारत फ‍िर से दुन‍िया में सबसे तेज गत‍ि से बढ़ने वाली अर्थव्‍यवस्‍था बना रहेगा। वहीं 2018 में चीन को वह 0.7 फीसदी प्‍वॉइंट और 2019 में 1.2 फीसदी प्‍वाइंट से पीछे छोड़ेगा। 2017 में चीन सबसे तेजी से व‍िकास दर पाने वाला देश था और तो वह भारत से 0.2 फीसदी प्‍वाइंट से आगे था।

Advertisement

आईएमएफ ने कहा कि भारत की अर्थव्‍यवस्था में तेजी से साफ है क‍ि जीएसटी जैसे सुधारों और करंसी एक्‍सचेंज को लेकर उठाए गए कदमों का फायदा मिला है। न‍िवेश में आ रही मजबूती और ठोस प्राइवेट कंजम्‍पशन से मदद मिल रही है। वहीं आईएमएफ ने वर्ल्‍ड ट्रेड वॉर के चलते चीन की विकास दर प्रभाव‍ित होने की आशंका जाह‍िर की है। बता दें कि र‍िपोर्ट में वर्ष 2018 के ल‍िए 6.6 और 2019 में 6.2 प्रत‍िशत चीन की विकास दर रहने की उम्‍मीद जताई है।