पिछले दो सप्ताह से लगातार भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है। अब तक सेंसेक्स 850 अंकों तक टूट चुका है। तो वहीं आज सोमवार यानी कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन सेंसेक्स फिर 300 अंकों तक गिरकर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर निफ्टी का भी हाल बुरा हो हो रहा है।
फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 258.10 अंकों तक गिरकर -0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 34118.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 84.50 अंकों तक गिरकर -0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 10232.00 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
निफ्टी बैंक भी -0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 24426.50 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का आईटी सेक्टर -0.5 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।
यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां -1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 13858.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी -0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 13744.59 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्येरेबल्स, हेल्थकेयर, एफएमसीजी, ऑयल एण्ड गैस, बीएसई मेटल और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो यस बैंक, एचपीसीएल, गेल, कोटक महिंद्रा और कोल INDIA बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में वेदांता, हिंडाल्को, जी इंटरटेरमेंट, ग्रेसिम और टाटा स्टील गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजार में भी आज गिरावट ही देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 23783.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग भी -0.8 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स -0.5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी