पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन फिर बढ़े हैं। ऐसा लग रहा है तेल की कीमतों में सरकार के द्वारा दी गई राहत धीरे-धीरे फीकी होती नजर आ रही है क्‍योंकि रोजाना तेल की कीमतों में वृद्धि हो रही है। सप्‍ताह के पहले ही दिन यानी सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े हैं। इस तरह से तेल का महंगा होना लगातार तीसरे दिन जारी रहा है।

Advertisement

आज पेट्रोल और डीजल का दाम

आज पेट्रोल की कीमत में 0.21 पैसे और डीजल की कीमतों में 0.29 पैसे तक की बढ़ोत्‍तरी हुई है। बढ़ोत्‍तरी के बाद पेट्रोल की कीमत दिल्‍ली में 82.03, मुंबई में 87.50 रुपए प्रति लीटर, चेन्‍नई में 85.26 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 83.87 रुपए प्रति लीटर और जयपुर में 82.60 रुपए प्रति लीटर हो गई है। तो वहीं डीजल की कीमत दिल्‍ली में 73.82 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 77.37 रुपए प्रति लीटर, चेन्‍नई में 78.04 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 75.67 रुपए प्रति लीटर और जयपुर में 76.23 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

गरुवार को एक्‍साइज ड्यूटी में की गई थी कटौती

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने गुरुवार को तेल की कीमतों में 2.50 रुपए तक की कटौती का ऐलान किया था, जिसके बाद कई राज्‍यों ने भी अपनी ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का ऐलान किया था। केंद्र और राज्‍यों के इस फैसले के बाद देशभर में तेल की कीमतों में न्‍यूनतम 2.50 रुपए और अधिकतम 5 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई थी। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम

शुक्रवार को नहीं हुई थी कोई बढ़ोत्‍तरी

शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्‍तरी नहीं हुई थी। फिर शनिवार और रविवार को दाम फिर बढ़ गए थे। बता दें कि ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की आसमान छू रही कीमत और डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपए का असर तेल की कीमतों पर पड़ रहा है। देखें अपने शहर में डीजल का दाम

तेल का दाम बढ़ने का कारण

शनिवार को वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने भी तेल की बढ़ती कीमतों के पीछे मौजूद अंतराष्‍ट्रीय कारणों का जिक्र करते हुए कहा था कि तेल उत्‍पादक देशों ने अपने उत्‍पादन को सीमित कर दिया है और इसलिए मांग और आपूर्ति में अंतर पैदा हो गया है, जिसकी वजह से तेल के दाम बढ़ रहे हैं।