एयरलाइंस कंपनी जेट एयरवेज और गो एयर यात्रियों को फिर से सस्ती हवाई यात्रा का मौका दे रही है। जेट अपनी 'ग्लोबल सेल' के तहत इंटरनैशनल और नैशनल फ्लाइट्स पर 30 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। दूसरी तरफ गोएयर 999 में हवाई सफर करवा रही है। हालांकि, इसमें सिर्फ 9 अक्टूबर तक ही टिकट बुक की जा सकती हैं। यह ऑफर वनवे और वापसी दोनों की टिकट के लिए है।

Advertisement

इतना ही नहीं जेट एयरवेज ने अपने बयान में कहा हैं कि ऑफर के त‍हत आस‍ियान, सार्क, गर्ल्‍फ के देशों के साथ टोरंटो, यूके आदि के ल‍िए ट‍िकट बुक किये जा सकते है। 30 प्रत‍िशत तक की जो छूट है वह स‍िर्फ बेस फेयर पर मिलेगी। डिस्काउंट प्रीमियर और इकॉनमी सेगमेंट की सीटों पर दिया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले एयरएशिया और इंडिगो भी ऑफर्स लाया था, लेकिन उनके तहत टिकट बुक करने की तारीख निकल चुकी है।

Advertisement

वहीं बता दें कि दूसरी ओर गोएयर भी सस्‍ती फ्लाइट्स की सुव‍िधा दे रहा है। इसमें किराया 999 रुपये से शुरु है। ज‍िसके तहत सोमवार 8 अक्‍टूबर से बुकिंग शुरू हैं जो मंगलवार तक चलेगी। ज‍िसकी ट्रेवल पीर‍ियड 10 अक्‍टूबर से 31 अक्‍टूबर तक का होगा।

ज‍िसमें सबसे कम किराया (999) बागडोगरा (वेस्ट बंगाल) से है। इसके अलावा दिल्ली से सबसे कम किराया (1,299),कोलकाता से (1,399), मुंबई से (1,199), कोच्चि से (1,999), लखनऊ से (1,399), अहमदाबाद से (1,299), भुवनेश्वर से (1,299), गुवाहाटी से (1,299), हैदराबाद से (1,499), पुणे से (1,499), जयपुर से (1,499), गोवा से (1,599), चेन्नै से (1,699) और चंडीगढ़ से (1,799) है।