सोमवार को द‍िल्‍ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपये टूटकर 31,870 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने के कारण चांदी की कीमत भी 500 रुपये गिरकर 39,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

Advertisement

बता दें कि बाजार सूत्रों का क‍हना हैं कि चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा अपनी घरेलू नीति को नरम करने के कारण डॉलर के मजबूत होने के बीच सर्राफा मांग घटने से वैश्विक बाजार में कमजोर रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण मूल्यवान धातु की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.66 प्रतिशत गिरकर 1,197.50 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत भी 0.11 प्रतिशत गिरकर 14.48 डॉलर प्रति औंस रह गई। भारत में सोने की कीमत क्‍या है जानने के ल‍िए यहां क्‍लिक करें

Advertisement

जबकि स्‍थानीय बाजार में 99.9 प्रत‍िशत और 99.5 प्रत‍िशत शुद्धता वाले सोने का भाव 30-30 रुपये कमजोर होकर क्रमश: 31, 870 रुपये और 31,720 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुए। हालांकि 8 ग्राम वाली ग‍िन्‍नी 24,600 रुपये पर अपर‍िवर्त‍ित रही। सोने की ही तरह, चांदी हाज‍िर 500 रुपये ग‍िरकर 39,300 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत भी 420 रुपये टूटकर 38,555 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। दूसरी ओर चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 73 हजार रुपये और बिकवाल 74 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही। भारत में चांदी की कीमत क्‍या है जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें