गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स जहां 550 अंकों तक गिरकर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी भी 10,700 पर टूट गया है। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 501.97 अंकों तक गिरकर -1.2 फीसदी की गिरावट के साथ 35514.66 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 142.30 अंकों तक गिरकर -1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 10716.00 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी -1.2 फीसदी की गिरावट के साथ 24748.80 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का आईटी सेक्‍टर -1.4 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।

Advertisement

यदि मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स जहां -0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 14548.62 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स भी -1.1 फीसदी की गिरावट के साथ 14255.2110,700 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, हेल्‍थकेयर और बीएसई मेटल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई ऑयल एण्‍ड गैस, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी सेक्‍टर और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो लार्सेन, वेदांता, हिंडाल्‍को, भारती इंफ्राटेल और टाटा स्‍टील बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में इचर मोटर्स, रिलायंस, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और बीपीसीएल गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रही हैं।

एशियाई बाजार में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां -0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 23972.41 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -1.6 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स भी -0.9 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।