कारोबारी सप्‍ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार के हाल बुरा नजर आ रहा है। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 193.64 अंकों तक गिरकर -0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 36332.50 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 70 अंकों तक गिरकर -0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 10936.00 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 25253.90 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी आईटी सेक्‍टर 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।

Advertisement

यदि मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर यहां पर मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स जहां -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 14812.15 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स भी 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 14482.45 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

Advertisement

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, हेल्‍थकेयर और बीएसई मेटल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई ऑयल एण्‍ड गैस, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी सेक्‍टर और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो यस बैंक, अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्‍टील और कोटक महिंद्रा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में इचर मोटर्स, भारती इंफ्राटेल, ग्रेसिम और मारुति सुजकी गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

Advertisement

एशियाई बाजार में भी मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां -0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 24082.37 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स भी 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।