कारोबार की शुरुआत में रुपया सोमवार को फिर कमजोर शुरुआत के साथ ओपन हुआ है। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 72.80 के स्‍तर पर खुला है। तो वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में बढ़त देखने को मिली थी। उस दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 72.48 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

एक्‍सपर्ट के अनुसार पिछले सप्‍ताह रुपए में जो मजबूती देखी गई थी वह सरकार द्वारा अनेक प्रोडक्‍ट्स पर कस्‍टम ड्यूटी बढ़ाए जाने से मिली है। कस्‍टम ड्यूटी बढ़ने से रुपए में सुधार हुआ था।

Advertisement

इस साल रुपए में करीब 14 प्रतिशत तक कमजोरी देखी गई है। क्रूड की कीमतें बढ़ने, ट्रेड वार, कैड बढ़ने की आशंका, डॉलर में मजबूती, घरेलू स्‍तर पर निर्यात घटने और राजनीतिक अस्थिरता जैसे फैक्‍टर्स की वजह से रुपए पर लगातार दबाव बना हुआ है।

तो वहीं आज शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्‍स और Nifty शुरुआती कारोबार में काफी नीचे स्‍तर तक गिरकर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतों और एलपीजी के दामों में एक बार फिर से बढ़ोत्‍तरी हुई है। जिससे आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।