देश में लगातार बढ़ती तेल की कीमतों से परेशान लोगों को फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम में शनिवार को भी बढ़ोतरी जारी रही। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में आज 22 पैसे और डीजल की कीमत में 21 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 83.40 रुपेय प्रति लीटर और डीजल 74.63 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत यहां देंखे।
मुंबई में भी दाम बढ़ें
वहीं, मुंबई में पेट्रोल 22 पैसे महंगा होकर 90.75 रुपये लीटर और डीजल 22 पैसे महंगा होकर 79.23 रुपये लीटर पर पहुंच गया है।
जबकि शुक्रवार को भी तेल की कीमतों में बढो़तरी दर्ज की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 83.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 74.42 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं मुंबई में पेट्रोल 22 पैसे चढ़ने के बाद 90.57 रुपये और डीजल 19 पैसे चढ़कर 79.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑइल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से अगस्त महीने से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। अपने शहर के डीजल की कीमत यहां देंखे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान