सोशल साइस पर अगर आप एक्टिव रहते हैं तो वाकई यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। जी हां सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने शुक्रवार को एक सुरक्षा संबंधी परेशानी का खुलासा किया। फेसबुक का कहना है कि हैकर्स ने 50 मिलियन यानी 5 करोड़ फेसबुक अकाउंट्स की सुरक्षा में सेंध लगा दी है। इसके बाद कंपनी ने फेसबुक से एक बड़े फीचर को हटा लिया।
फेसबुक ने एक ब्लॉग में कहा हमारी इंजीनियरिंग टीम ने फेसबुक के व्यू एज फीचर में एक खामी पाई है। फेसबुक के इस फीचर में आप यह देख सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल दूसरे की आईडी के जरिए देखने पर कैसी दिखाई देती है। सायबर अटैक में व्यू एज फीचर के जरिए फेसबुक एक्सेस टोकन चुरा लिए हैं, जिसके जरिए वे दूसरों के अकाउंट को हैक कर उसे इस्तेमाल करने में भी कामयाब हो गए हैं।
इससे अब तक 5 करोड़ फेसबुक यूजर प्रभावित हुए हैं। यूजर की सुरक्षा के मद्देनजर फेसबुक ने इस फीचर को हटा दिया है। फेसबुक ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा हमने इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह पता लगाना बाकी है कि खातों का दुरुपयोग कर जानकारी चुराई गई है या नहीं।
- हैंकिंग से बचने के लिए यूजर को पासवर्ड रीसेट करने की जरूरत नहीं है।
- लेकिन उन्हें टोकन अकाउंट रीसेट करने होंगे ताकि हैकिंग न हो सके।
- जिन लोगों को फेसबुक अकाउंट लॉगइन करने में दिक्कत है वे हेल्प सेंटर की मदद लें।
- फेसबुक यूजर को अपने सभी अकाउंट से लॉग आउट करना चाहिए और फिर लॉगइन करना चाहिए वे अपना पासवर्ड बदलकर भी हैकिंग से बच सकते हैं। इसके लिए उन्हें टू स्टेप वेरिफिकेशन टूल का इस्तेमाल करना होगा।
- यूजर प्राइवेसी सेटिंग में जाकर अपने ताजा पोस्ट और फोटो देख सकते हैं क्योंकि फिलहाल व्यू एज फीचर डिसेबल कर दिया गया है।
- सबसे पहले आप चेक करें कि आपने अपने अकाउंट को कहां-कहां से खोला है।
- इसके लिए फेसबुक ऐप या साइट खोलें। उसमें सिक्योरिटी और लॉग इन पर जाकर कहां से लॉग इन किया है टैब पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करके आप देख सकेंगे कि आपने कहां-कहां से अपना फेसबुक अकाउंट खोला है।
- अगर आपको इसमें कोई भी संदिग्ध जगह या डिवाइस का नाम दिखे तो तुरंत इसे लॉगआउट कर दें।
फेसबुक पर अपने पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहना जरूरी है। इससे आपके अकाउंट को हैक करने की संभावना कम हो जाती है। हर महीने अपना पासवर्ड अपडेट करें। पासवर्ड मुश्किल बनायें।
फेसबुक अपने यूजर को दोहरी सुरक्षा का विकल्प भी देता है। फेसबुक एप की सेटिंग में अकाउंट सेटिंग चेक करें। वहां पर सिक्योरिटी एवं लॉगइन में जाएं। इसमें आपको दोहरी सुरक्षा का विकल्प मिलेगा, इसे चालू कर दें।
इसके बाद जब भी आप फेसबुक पर लॉग इन करेंगे तो आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक कोड आएगा, इसे डालने पर ही आप लॉग इन कर पाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान