रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि अगर गूगल जैसी निजी दिग्गज कंपनियों के साथ साझेदारी में सफलता मिलती है तो अगले चार महीनों में रेलवे नेटवर्क के सभी 6,000 स्टशनों पर मुफ्त वाईफाई कनेक्शन उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

Advertisement

रेलवेमंत्री ने दिया 120 द‍िनों का लक्ष्‍य

शुक्रवार को गोयल ने इस बात से भी अवगत कराया कि देश के लगभग 6000 ऐसे स्‍टेशनों को तेज वाई-फाई सेवा से जोड़ा जाए जहां लोग वाईफाई सेवा को वहन नहीं कर सकते है। उनका कहना है कि रेल सहयोग डॉट कॉम के माध्‍यम से करीब 5000 स्‍टेशनों पर निजी सरकारी साझीदारी का प्रस्‍ताव किया है। वहीं इस बात की भी जानकारी दी कि 120 दिनों में काम पूरा हो जायेगा।

Advertisement

711 रेलवे स्टेशनों पर पहले से ही मुफ्त वाईफाई

गूगल कल्चरल इंस्टीट्यूट के सहयोग वाली द रेलवेज- लाइफलाइन ऑफ द नेशन परियोजना के शुभारंभ पर उन्होंने कहा 711 रेलवे स्टेशनों पर पहले से ही मुफ्त वाईफाई है और उनका लक्ष्य अगले चार महीनों में 6,000 स्टेशन के आकड़ों तक पहुंचने का है।

मौके पर उन्‍होंने इस बात से भी अवगत कराया कि गूगल के साथ मिलकर रेलवे ने 400 से ऊपर स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई सुविधा भी उपलब्‍ध करायी है। इससे यह दिखाता है कि साझेदारी में कितनी ताकत है और लोगों की सेवा के लिए इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे संभव बनाने के लिए उन्होंने साझेदारी की जरूरत पर प्रकाश डाला और अन्य स्टेशनों पर भी मुफ्त वाईफाई सुविधा देने के लिए गूगल से रेलवे के साथ साझेदारी करने की अपील की।