कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में काफी गिरावट नजर आ रही है। शायद बाजार पर व्यापारियों द्वारा किए गए भारत बंद का भी असर नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह से गिरकर कारोबार कर रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 36267.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 10946.20 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
निफ्टी बैंक भी -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 24962.20 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है और निफ्टी आईटी सेक्टर भी -1.05 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।
यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी बिकवाली ही नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां -1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 14841.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी -1.71 फीसदी की गिरावट के साथ 14683.56 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स , मेटल और हेल्थकेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि बीएसई ऑयल एण्ड गैस और बीएसई एफएमसीजी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो गेल, भारती इंफ्राटेल, एशियन पेंट्स, आईटीसी और एचडीएफसी बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में यस बैंक, टाटा स्टील, भारतीय एयरटेल, एम एण्ड एम और वेदांता गिरावट के साथ कारोबार करती नजर आ रही हैं।
जबकि आज एशियाई मार्केट अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 24094.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी