गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर आज खुले हैं। तो वहीं निफ्टी बैंक में भी बढ़त देखने को मिल रही है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 36642.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 11078.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय -0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 15318.11 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 15258.17 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 25410.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर आज 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 15989.80 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, ऑयल एण्ड गैस, बीएसई टेक और बीएसई मेटल भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जबकि हेल्थकेयर सेक्टर आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो गेल, अल्ट्रा टेक सीमेंट, वेदांता, एशियन पेट्स और टाइटन कंपनी बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में वोडाफोन INDIA, बजाज फाइनेंस, डॉ रेड्डीस लैब्स, एचडीएफसी और एचपीसीएल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 23917.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर