आज रुपया डॉलर के मुकाबले थोड़ा बेहतर होकर चल रहा है। गुरुवार को यह 19 पैसे मजबूत होकर 72.42 प्रति डॉलर के स्‍तर पर खुला। जबकि बुधवार को रुपया 72.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सरकार द्वारा 19 आइटम्‍स पर इंपोर्ट टैरिफ बढ़ाने की घोषणा के बाद से रुपए को मदद मिली। तो वहीं क्रूड की कीमतें बढ़ने, ट्रेड वॉर, कैड बढ़ने की आशंका, डॉलर में मजबूती, घरेलू स्‍तर पर निर्यात घटने और राजनैतिक अस्थिरता जैसे फैक्‍टर्स की वजह से रुपए पर लगातार दबाव बना हुआ है।

Advertisement

आपको बता दें कि सरकार ने 19 नॉन इसेंशियल आइटम्‍स पर इंपोर्ट टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की है, जिसके बाद से रुपए में मजबूती दिख रही है। पिछले बार इन 19 आइटम्‍स के इंपोर्ट पर कुछ 1184 करोड़ डॉलर खर्च हुआ था।

Advertisement

आज शेयर बाजार में भी बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी हरे निशान के साथ खुले हैं तो वहीं कमोडिटी बाजार में अच्‍छे आसार नजर आ रहे हैं।

एक दिन की राहत के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम देश के तमाम शहरों में बढ़ा दिए गए हैं जिसकी वजह से आम लोग काफी परेशान से नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इस सप्‍ताह बुधवार को रुपया जहां 72.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, तो वहीं मंगलवार को 72.69 पर और सोमवार को रुपया 43 पैसे की गिरावट के साथ 72.63 प्रति डॉलर के स्‍तर पर बंद हुआ था।