एक दिन की राहत के बाद से एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़त दर्ज की गयी है। पेट्रोल में 14 पैसे तो डीजल में 13 पैसे तक का इजाफा देखा जा रहा है। राजधानी में पेट्रोल 83 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 74.24 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।
मुंबई की बात करें तो यहां पर हालात और भी ज्यादा खराब होते जा रहे हैं। मुंबई में पेट्रोल 13 पैसों की बढ़त के साथ 90.35 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है जबकि डीजल 78.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पिछले दो दिनों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल के दाम 90.22 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 78.69 रुपये प्रति लीटर था। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से लोग परेशान हो गये है। कोलकाता में पेट्रोल 84.82 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 76.09 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 86.28 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 78.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अपने शहर के डीजल की कीमत से रूबरू होना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
सोमवार को पहली बार पेट्रोल 90 रुपये लीटर
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 82.86 रुपए प्रति लीटर रहा जो सोमवार को 82.72 रुपये प्रति लीटर पर था। वहीं डीजल सोमवार को 74.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में सोमवार को पेट्रोल पहली बार 90 रुपये लीटर के आंकड़े के पार गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान