भारतीय दूरसंचार न‍ियाम‍क प्राधिकरण का नाम बदल कर भारतीय डिज‍िटल संचार नि‍याम‍क प्राधिकरण किया जाएगा इस बात की सुचना संचार मंत्री मनोज स‍िन्‍हा ने द‍िया। दूरसंचार अवसंरचना न‍िकाय टीएआरपीए की वार्षिक आम बैठक में स‍िन्‍हा ने ट्राई के अध्‍यक्ष आरएस शर्मा से कहा अब मुझे ड‍िज‍िटल संचार न‍ियाम‍क कहना चाहिए।

Advertisement

वहीं इस बात की भी जानकारी मिली की बहुत जल्दी ट्राई का नाम भारतीय डिजिटल संचार न‍ियाम‍क प्राधिकरण होगा। इससे पहले दिन में मंत्री ने दूरसंचार आयोग का बदला हुआ नाम साझा किया था जो डिजिटल संचार आयोग कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति 2018 देश में दूरसंचार क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करती है। टीएआईपीए के अध्यक्ष अखिल गुप्ता ने कहा कि 5जी के लिए हजारों और टावरों की जरूरत पड़ेगी।

Advertisement

आईआरसीटीसी का नाम भी बदलेगा

हालांकि बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि रेल मंत्री पीयूष गोयल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टुरिजम कॉरपोरेशन आईआरसीटीसी का नया नामकरण करना चाहते हैं। वह उसे ऐसा नाम देना चाहते हैं जो छोटा और आई कैचिंग हो। गोयल ने रेल अफसरों को आईआरसीटीसी का नया नाम सुझाने की जिम्‍मेदारी दी है। आईआरसीटीसी के एक सीनियर अफसर ने बताया कि फर्स्‍ट लेवल कमेटी ने करीब 700 नाम सेलेक्‍ट किए हैं। यह सूची अब सेकंड लेवल कमेटी को भेजी गई है जो एक नया नाम चुनेगी।