बुधवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं मिडकैप और स्‍मालकैप में बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 36842 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 11098 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

अगर मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी देखने को मिल रही थी। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 15347.22 के स्‍तर पर कारोबार कर रह हैं। तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 15286.16 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 25368.10 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्‍टर -0.6 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहा था।

इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, हेल्‍थकेयर सेक्‍टर, ऑयल एण्‍ड गैस और मेटल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

यदि आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो ल्‍यूपिन, इचर मोटर्स, डॉ रेड्डीस लैब्‍स, टाइटन कंपनी और बजाज फाइनेंस बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में एचसीएल टेक, विप्रो, अदानी पोर्ट्स, ओएनजीसी और पावर ग्रिड कॉर्प गिरावट के साथ कारोबार करती नजर आ रही हैं।

Advertisement

ग्‍लोबल मार्केट में एशियाई बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 23988.34 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग भी 1.6 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।