रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी लगातार 7वीं बार सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए हैं। जी हां बार्कलेज हुरून इंडिया रिच लिस्‍ट 2018 की एक रिर्पोट के अनुसार, भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति मुकेश अंबानी ने पिछले एक साल में 300 करोड़ रुपए प्रति दिन की बढ़ोत्‍तरी की है। इस तरह चीन की रिसर्च फर्म हुरून की सबसे अमीर भारतीयों की लिस्‍ट में मुकेश अंबानी लगातार 7वीं बार टॉप पर रहे। बता दें कि अंबानी की संपत्ति 3.71 करोड़ रुपए है।

Advertisement

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 3 लाख 71 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ लिस्‍ट में सातवें साल टॉप पर हैं। आपको बता दें कि एक साल में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयरों का भाव 45 प्रतिशत तक बढ़ चुका है।

Advertisement

तो वहीं ऑक्‍सफैम द्वारा प्रस्‍तुत जनवरी 2018 की एक रिर्पोट में वर्ल्‍ड इकोनॉमी फोरम ने आय की बढ़ती असफलताओं को लेकर चिंता व्‍यक्‍त की थी, जिसमें कहा गया था कि देश की आबादी का 73 प्रतिशत पैसा सिर्फ 1 प्रतिशत लोगों के पास है।

बार्कलेज हुरून इंडिया की अमीरों की सूची के अनुसार, एक हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति वाले लोगों की संख्‍या 2018 में 831 पर पहुंच गई है। अमीरों की यह संख्‍या 2017 के अमीरों की तुलना में 214 से अधिक है। IMF की अप्रैल 2018 में जारी आंकड़ों के अनुसार इसमें कहा गया है कि इन लोगों की नेटवर्थ 719 अरब डॉलर है जो कि देश के 2,850 अरब डॉलर के सकल घरेलू उत्‍पाद का एक चौथाई है।