फॉरेक्‍स मार्केट में रुपया से आज थोड़ी उम्‍मीद जगी है। कारोबारी सप्‍ताह के तीसरे दिन रुपए ने सपाट शुरुआत की है। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की बढ़त के साथ खुला है। यह एक डॉलर के मुकाबले 72.63 के स्‍तर पर शुरुआत करने में कामयाब रहा है। बता दें कि मंगलवार को रुपया 72.69 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

जैसा की आप जानते हैं कि पिछले महीने से लगातार रुपए में रिकॉर्ड गिरावट जारी है। अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर मजबूत होते डॉलर और कच्‍चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपए को कमजोर करने का काम किया है।

Advertisement

तो वहीं इमरजिंग इकोनॉमी के सामने खड़ी हो रही चुनौतियों की वजह से निवेशक लगातार रुपए से दूरी बना रहे हैं। इसका दबाव भी भारतीय मुद्रा पर साफ नजर आ रहा है।

फिलहाल अब रुपए को संभालने के लिए केंद्र सरकार ने कदम उठाने शुरु कर दिए हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कहा है कि देश के पास पर्याप्‍त विदेशी मुद्रा भंडार है। इसलिए रुपए में जारी इस गिरावट के गंभीर परिणाम नहीं होंगे।

Advertisement

इसके अलावा सरकार का यह भी कहना है कि अगले महीने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में ब्‍याज दरें बढ़ाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। केंद्र का कहना है कि पर्याप्‍त विदेशी मुद्रा भण्‍डार होने की वजह से ब्‍याज दरें बढ़ाने की जरुरत नहीं नजर आ रही है।

अब देखना यह होगा कि कच्‍चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों और गिरते रुपए को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक क्‍या फैसला लेता है।