कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 36703.14 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी -0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 11089.50 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी -0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 25374.30 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी आईटी सेक्‍टर 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ आज कारोबार कर रहा है।

Advertisement

यदि मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी बिकवाली का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स जहां -0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 15477.20 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स भी -0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 15629.13 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी और हेल्‍थकेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि बीएसई ऑयल एण्‍ड गैस, मेटल्‍स और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो यस बैंक, ओएनजीसी, वेदांता, इंफोसिस और टेक महिंद्रा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में वोडाफोन, बजाज फाइनेंस, एचडीएसी, अल्‍ट्रा टेक सीमेंट और एम एण्‍ड एम गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

एशियाई मार्केट में भी आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार जहां 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 23869.93 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -1.25 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।