जियो गीगाफाइबर को टक्कर देगी अब वोडाफोन। ऑफर्स को देखते हुए अब वोडाफोन के स्वामित्व वाली कंपनी यू ब्रॉडबैंड ने भी कमर कस ली है। यू ब्रॉडबैंड ने आपने ग्राहकों को 4 महीने तक फ्री डेटा देने की घोषणा की है। शर्त यह है कि यू ब्रॉडबैंड के ग्राहक अपने मौजूदा प्लान को लंबे समय के प्लान 12 महीने में अपग्रेड करें। अपने प्लान को अपग्रेड करने के बाद ग्राहक बिना किसी शुल्क का भुगतान किए 12 महीने की जगह 16 महीने तक डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे।
फ्री डेटा मिलेगा
यू ब्रॉडबैंड के अनुसार, ग्राहकों को इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से रीचार्ज करवाना पड़ेगा। अगर आप यू ब्रॉडबैंड के एक महीने वाले प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अगर आप इसे तीन महीने के प्लान में अपग्रेड करेंगे तो आपको 1 महीने के लिए फ्री डेटा मिलेगा। इसी तरह, 6 महीने के लिए अपग्रेड करने पर 2 महीने फ्री डेटा और 12 महीने के लिए अपग्रेड करवाने पर 4 महीने के लिए फ्री डेटा मिलेगा। एक साल वाले प्लान में सिर्फ वही ग्राहक अपग्रेड कर सकते हैं जिनके पास फिलहाल 6 महीने का प्लान है।
इस कोड का करें इस्तेमाल
जियो गीगाफाइबर को टक्कर देने आए यू ब्रॉडबैंड के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको रीचार्ज करवाते समय एक कोड का इस्तेमाल करना होगा। यह कोड है UPGRADE33 आपको बता दें कि प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से मुकाबला करने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल ने भी अपने ब्रॉडबैंड प्लान को हाल ही में अपग्रेड किया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान