तेल की कीमतों में होने वाली बढ़ोत्तरी थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना तेल की कीमतों में कुछ न कुछ इजाफा दर्ज किया जा रहा है। जनता सरकार से कीमतों पर लगाम लगाने के लिए लगातार विरोध जता रहा है। लेकिन सरकार की तरफ से इसपर राहत देने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है।
शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 12 पैसे प्रति लीटर का इजाफा दर्ज किया गया। वहीं डीजल के दामों में लगातार तीसरे दिन कोई वृद्धि नहीं हुई। डीजल की कीमतें 73.87 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं। जबकि पेट्रोल बढ़कर 82.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां पढ़ें ।
मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतों में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां शनिवार को पेट्रोल के दामों में 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है शनिवार के पेट्रोल की कीमतें मुंबई में 89.80 रुपये प्रति लीटर हो गईं। जबकि डीजल के दामों में मुंबई में भी कोई इजाफा नहीं हुआ। यहां डीजल 78.42 रुपये प्रति लीटर की दर पर ही स्थिर रहा।
जबकि शुक्रवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 89.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए थे। वहीं मुंबई में डीजल की कीमतों में दूसरे दिन भी कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई थी। मुंबई में शुक्रवार को भी डीजल 78.42 रुपये प्रति लीटर के रेट पर ही मिल रहा है। वहीं गुरुवार को मुंबई में पेट्रोल मुंबई में गुरुवार को पेट्रोल का भाव 90 रुपए के करीब जाकर 89.60 रुपए प्रति लीटर था। जबकि डीजल का भाव 78.42 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा था। महानगरों के डीजल की कीमत देखने के लिए यहां क्लिक करें।
दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल के दामों में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इससे दिल्ली में पेट्रोल 82.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। हालांकि शु्क्रवार को लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान