आपको यह जान कर खुशी होंगी की अब आप हीरो एंटरप्राइज से भी बीमा आसानी से ले सकेंगे। जी हां हीरो एंटरप्राइज इंश्योरेंस ब्रोकिंग के बिजनेस में उतर गर्इ है। उसे इसके लिए लाइसेंस मिल गया है। इसके तहत वह लाइफ और जनरल इंश्योरेंस प्रोडक्ट दोनों की बिक्री करेगी।

Advertisement

हीरो एंटरप्राइज के प्रमोटर सुनील कांत मुंजाल है। कंपनी का इंश्योरेंस कारोबार अभी हीरो कॉरपोरेट चलाती है। अब यह हीरो ब्रोकिंग में चला जाएगा।
हीरो अभी मैन्यूफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशन, हेल्थ, ट्रैवल और एविएशन सेक्टर के साथ पूरे ऑटोमोबाइल सेगमेंट के लिए जनरल इंश्योरेंस सेवाओं की पेशकश करती है। इसने हाल ही में लाइफ इंश्योरेंस सेगमेंट में दस्तक दी है। अब वह आक्रामक तरीके से हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में अपनी पहुंच बढ़ाने के रास्ते तलाश रही है।

Advertisement

बता दें कि हीरो कॉरपोरेट सर्विस की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शेफाली मुंजाल ने कहा, "हमारा इंश्योरेंस कारोबार बढ़ रहा है। इंश्योरेंस ब्रोकिंग बिजनेस का लाइसेंस मिलने से हमें अपना कारोबार बढ़ाने में और मदद मिलेगी। इसका एक बड़ा फायदा होगा। हम ऑटोमोबाइल इंश्योरेंस से अलग अपने ऑपरेशनों को बढ़ा सकेंगे। ज‍िससे की आने वाले समय में इसका कंपनी को लाभ मिलेगा।