सोने के भाव में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में स्‍थानीय ज्‍वेलरों की खरीद और वैश्‍व‍िक बाजारों से मिले अच्‍छे संकेतों के कारण तेजी आई है। हांलाकि चांदी के भाव में ग‍िरावट देखी गयी। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम 50 रुपये की तेजी के साथ 31,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। भारत में सोने के कीमत जानने के लिए यहां पढ़ें

Advertisement

हांलाकि चांदी के भाव में 20 रुपए की ग‍िरावट आई है। चांदी 20 रुपया गिरकर 38,080 प्रत‍ि किलो तक पहुंच गई है। चांदी के भाव में स‍िक्‍का बनाने वाले और इंडस्‍ट्री की मांग में कमी के कारण ग‍िरावट आई है। ट्रेडर्स के मुताबिक सोने के भाव में वैश्‍व‍िक संकेतों के कारण तेजी आई है। ज‍िसके पीछे डॉलर की कमजोरी भी बड़ा कारण रही। शेयर बाजार में बड़ी ग‍िरावट के कारण भी लोग सोने की तरफ भागे।

Advertisement

हालांकि सिंगापुर में सोना 0.12 प्रतिशत बढ़‍कर 1,208.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। चांदी भी 0.38 प्रत‍िशत बढ़कर 14.36 डॉलर प्रत‍ि औंस रही। स्‍थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रत‍िशत और 99.5 प्रत‍िशत शुद्धता वाले सोने के भाव 50-50 रुपये की तेजी के साथ क्रमश 31,700 रुपया और 31,550 रुपया प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गये। भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां पढ़ें

Advertisement

हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी के भाव 24,500 रुपये पर अपरिवर्तित बनी रही। दूसरी ओर चांदी हाजिर की कीमत 20 रुपये की हानि के साथ 38,080 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 255 रुपये की तेजी के साथ 37,575 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। हालांकि चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 72 हजार रुपये और बिकवाल 73 हलार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बने रहे।