केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़ाकर 26000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग पूरी हुई। या यूं कहें की केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। इतना ही नहीं आंगनवाड़ी और आशा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी प्रदान कर दी जो अगले महीने से प्रभावी होगा।
आंगनवाड़ी कर्मी को अब तक 3000 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं और तो अब उन्हें 4500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसी तरह लघु-आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यरत कर्मियों को अब 2200 रुपये की जगह 3500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
वहीं कैबिनेट ने कहा कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 2250 रुपये प्रति माह किया गया । आईसीडीएस-सीएएस जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक अतिरिक्त कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति ने आशा कर्मियों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियमित प्रोत्साहन राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति महीने करने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी। मोदी ने 11 सितंबर को ही आंगनवाड़ी और आशा कर्मी महिलाओं के लिए मासिक मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी।
केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि न्यूनतम वेतनमान 18000 से बढ़ाकर 26000 रुपए प्रति माह कर दिया जाए। ऐसा फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाने से होगा। बीते दिनों कर्मचारियों ने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया था, जिसमें रेलवे कर्मचारी भी शामिल हुए थे। ऑल इंडिया प्रोटेस्ट डे नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन ने बुलाया था।
यह केंद्र सरकार के कर्मचारी संगठनों की सर्वोच्च इकाई है। इसकी मांग है कि न्यूनतम भत्ते को बढ़ाया जाए, नई योगदान वाली पेंशन योजना को खत्म किया जाए और पेंशन फिटमेंट फॉर्मूला में ऑप्शन 1 को मंजूरी दी जाए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान