माल्‍या की संपत्तियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं और माल्‍या की किंगफिशर एयरलाइंस पूरी तरह से ठप हो चुकी है। जी हां बुधवार को किंगफिशन एयरलाइंस के दो हेलिकॉप्‍टर बुधवार को आयोजित नीलामी में 8.5 करोड़ रुपए में बिके। शराब कारोबारी विजय माल्‍या से अपने बकाया कर्ज की वसूली के लिए एयरबस हेलिकॉप्‍टरों को नीलामी के लिए पेश किया था।

Advertisement

एक रिर्पोट के अनुसार किंगफिशर एयरलाइंस के दोनों हेलिकॉप्‍टर 8.5 करोड़ रुपए में नीलाम किए गए। दोनों हेलिकॉप्‍टरों के लिए रिजर्व प्राइस 3.5 करोड़ रुपए रखा गया था। ई-नीलामी का आयोजन बैंगलुरू में किया गया। नई दिल्‍ली चौधरी एविएशन फैसिलिटी के एक प्रतिनिधि ने दावा किया है कि उनकी कंपनी इस नीलामी में सफल हुई है। कंपनी दो हेलिकॉप्‍टरों के लिए 8.57 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।

Advertisement

आपको बता दें कि माल्‍या ने 2007 से 2012 के बीच बैंकों से लोन लिया था लेकिन उसे चुकाया नहीं था। उस पर बैंकों के 9,000 करोड़ रुपए बकाया हैं। जुलाई में एसबीआई ने कहा था कि बैंकों ने माल्‍या की संपत्तियां बेचकर 963 करोड़ रुपए की वसूली कर ली है।

माल्‍या मार्च 2016 में लंदन भाग गया थ। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप हैं। लंदन की अदालत में माल्‍या के प्रत्‍यर्पण का मामला चल रहा है जिस पर 10 दिसंबर को फैसला आएगा।