पिछले कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत से लोग काफी परेशान है। देश की तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की बढ़ोतरी की है। हालांकि डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अब पेट्रोल की कीमत छह पैसे बढ़कर 82.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि पेट्रोल की कीमत बुधवार को दिल्ली में 82.16 रुपए प्रति लीटर थी, जबिक डीजल का भाव 73.87 रुपए पर स्थिर है। अपने शहर के बढ़ते पेट्रोल की कीमत यहां पढ़ें।
इसी तरह मुंबई में गुरुवार को पेट्रोल का भाव 90 रुपए के करीब जाकर 89.60 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल का भाव 78.42 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
कोलकाता में पेट्रोल का भाव गुरुवार को छह पैसे बढ़कर 84.07 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल का भाव 75.72 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। जबिक चेन्नई में पेट्रोल का भाव गुरुवार को 85.47 रुपए प्रति लीटर पर जा पहुंचा। डीजल का भाव 78.10 रुपए प्रति लीटर पर टिका है। डीजल के भाव में दूसरे दिन भी कोई फेरबदल नहीं किया गया है। पेट्रोल की कीमत से सबसे ज्यादा मुंबई और चेन्नई के आम लोग परेशान हैं। पिछले दो दिनों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 89.54 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा था। अपने शहर के डीजल की कीमत यहां देंखे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान