कारोबारी सप्‍ताह के तीसरे दिन रुपया मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहा है। बुधवार को रुपए की मजबूत शुरुआत हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 के स्‍तर पर खुला। तो वहीं मंगलवार को रुपया 47 पैसे टूटकर प्रति डॉलर 72.98 के स्‍तर पर बंद हुआ था। इस साल अभी तक रुपया डॉलर की तुलना में 12 प्रतिशत टूट चुका है और एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी में से एक है।

Advertisement

एक्‍सपर्ट के अनुसार, विकासशील देशों में लगातार बिकवाली और क्रूड की कीमतों में तेजी से भारत का करेंट अकाउंट डेफिसिट बढ़ने की आशंकाएं मजबूत हो गई हैं। इसका भी रुपए पर असर दिख रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कि पिछले सप्‍ताह रुपए ने प्रति डॉलर 72.91 का स्‍तर छुआ था। डीलर्स का कहना है कि आरबीआई के दखल के बावजूद अब भारतीय करेंसी ने इस स्‍तर को भी तोड़ दिया है। दरअसल अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पैदा हो रहे हालातों की वजह से रुपए पर निवेशकों का भरोसा कम हो रहा है। तो वहीं डॉलर की मजबूती भी रुपए पर भारी पड़ रही है।

Advertisement

सरकार ने पिछले सप्‍ताह रुपए की गिरावट को थामने के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की थी। तो वहीं रुपए में कमजोरी की वजह से भारतीय बॉन्‍ड्स में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

आज शेयर बाजार में भी बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्‍स और Nifty हरे निशान पर खुलकर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।