कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन फॉरेक्स मार्केट में रुपया में फिर गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, डॉलर के मुकाबले 73 के करीब पहुंचने के बाद रुपए ने थोड़ा संभलना शुरु कर दिया है। मंगलवार को रुपए ने हल्की गिरावट के साथ शुरुआत की है। इस कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन रुपया एक डॉलर के मुकाबले 72.55 के स्तर पर खुला है।
तो वहीं इससे पहले सोमवार को यह डॉलर के मुकाबले 72.51 के स्तर पर बंद हुआ था। आपको बता दें कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर बन रहे विपरीत हालातों की वजह से रुपए में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
रुपए के गिरते स्तर को लेकर सरकार का कहना है कि फिलहाल इससे घबराने की जरुरत नहीं है। तुर्की में जारी आर्थिक संकट, यूएस और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर और डॉलर में आ रही मजबूती की वजह से रुपया लगातार कमजोर हो रहा है।
जबकि सरकार के अनुसार रुपए में जारी गिरावट की वजहों से है। भारतीय रिजर्व बैंक के पास विदेशी मुद्रा भंडार की कमी नहीं है। ऐसे में रुपए में जारी गिरावट से चिंता करने की कोई बात नहीं है।
तो वहीं वित्त मंत्रालय के प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने लोगों की उस आशंका को भी दूर किया है, जिसमें अनुमान जताया जा रहा था कि गिरते रुपए की वजह से आरबीआई ब्याद दरों में बढ़ोत्तरी करेगा। इसको लेकर सान्याल ने कहा कि सरकार के पास रुपए में जारी गिरावट की स्थिति से निपटने की पर्याप्त उपाय बचे हुए हैं। ऐसे में आरबीआई को ब्याज दरें बढ़ाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान