जैसा कि आप जानते हैं कि सरकार ने तीन बैंकों बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय को मंजूरी दे दी हैं। ऐसे में मूडीज इन्‍वेस्‍टर्स ने सर्विस ने मंगलवार को कहा है कि इन तीनों बैंकों के विलय की योजना से इनकी दक्षता और संचालन में सुधार होगा। सरकार ने देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बनाने के लिए सोमवार को 3 सार्वजनिक बैंकों के विलय की घोषणा की थी।

Advertisement

मूडीज इंवेस्‍टर्स सर्विस की उपरध्‍यक्ष अल्‍का अंबरसु ने कहा कहा कि 3 सार्वजनिक बैंकों, बैंक ऑफ बड़ोदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय की भारत सरकार की योजना ऋण सकारात्‍मक है और इससे बैंकों का संचालन बेहतर करने की दक्षता में वृद्धि होगी।

Advertisement

मूडीज ने कहा कि विलय के बाद निकाय के पास ऋण के हिसाब से करीब 6.8 प्रतिशत बाजार हिस्‍सेदारी होगी। इस हिसाब से यह देश का तीसरा बड़ा बैंक हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि हम उम्‍मीद करते हैं कि विलय के बाद निकाय को सरकार से पूंजीगत समर्थन की जरुरत होगी अन्‍य विलय से उनका पूंजीगत स्‍वरुप नहीं सुधरेगा।

देना बैंक और विजया बैंक के साथ मर्जर के फैसले से बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर BOB का शेयर 14 प्रतिशत तक टूट गया है। जबकि देना बैंक और विजया बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। देना बैंक के शेयर में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोत्‍तरी हुई। तो वहीं विजया बैंक का शेयर 10.37 प्रतिशत चढ़कर 66 रुपए पर पहुंचा।

Advertisement

एक्‍सपर्ट के अनुमानों के अनुसार बैंकों के विलय से एक और खर्चा बढ़ने वाला है, एटीएम मशीनों को लेकर।

तो वहीं वित्‍त मंत्री अरुण जेटली के अनुसार इस विलय से बैंक के किसी कर्मचारी की नौकरी पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। विलय से कर्मचारियों की नौकरी सेवा शर्त में भी
कोई बदलाव नहीं आएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले सरकार एसबीआई के पांच सब्सिडियरी बैंकों का मर्जर कर चुकी है।