मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिला। कमोड‍िटी एक्‍सचेंज एमसीएक्‍स पर सोने का अक्‍टूबर वायदा भाव 82 रुपये या 0.27 फीसदी की ग‍िरावट के साथ 30,694 रुपये प्रत‍ि दस ग्राम पर आ गया है। जबकि चांदी का दिसंबर कॉन्‍ट्रैक्‍ट 128 रुपये या 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 37,305 रुपये प्रत‍ि किलोग्राम पर र‍हा।

Advertisement

जबकि पैराडाइम कमोडिटी के सीईओ बीरेन वकील के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने से डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे सोने में गिरावट आई है। आज दुनिया की प्रमुख अन्य मुद्राओं के मुकाबले रुपया 0.1 फीसदी मजबूत हुआ है। भारत में सोने के कीमत जानने के लिए य‍हां क्‍ल‍िक करें।

Advertisement

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को 200 अरब डॉलर मूल्य के चीनी आयात पर 10 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की है। चीन ने भी अमेरिका से आयातित चीजों पर शुल्क लगाने के संकेत दिये हैं। हालांकि, इस बीच विदेशी बाजार में सोने का भाव 1,203-1,204 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। भारत में चांदी के भाव के ल‍िए यहां क्लिक करें।

Advertisement

अमेरिका और चीन दुन‍िया की शीर्ष दो अर्थव्‍यवस्‍थाएं हैं। इन दोनों के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर के चलते अप्रैल से सोने की कीमतों में 12 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। इसके अलावा अमेरिका में ब्‍याज दरें बढ़ने की संभावना से सोना फ‍िसला है।