रुपए की शुरुआत सोमवार को बड़ी ग‍िरावट के साथ हुई है। घरेलू मुद्रा की गिरावट को रोकने के सरकारी प्रयासों के बावजूद अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 81 पैसे ग‍िरकर एक बार फ‍िर से 72 रुपये के स्‍तर से नीचे 72.65 रुपये प्रत‍ि डॉलर पर आ गया है।
हांलाकि भाषा के मुताबिक अमेर‍िका द्वारा चीन के आयात पर नये स‍िरे से पुन: शुल्‍क लगाने की आज दिन में संभाव‍ित घोषणा की खबरों ने रुपये को कमजोर कर द‍िया है।

Advertisement

कारोबार‍ियों का कहना हैं कि न‍िवेशक चीन के अतिर‍िक्‍त 200 अरब डॉलर के आयात पर अमेरिकी शुल्‍क लगाने की घोषणा के इंतजार में सतर्कता बरत रहे हैं। विदेशी बाजारों में अन्‍य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती ने भी रुपये पर दबाव डाला है।
जबकि शुक्रवार को रुपया 34 पैसे मजबूत होकर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 71.84 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 295.40 अंक यानी 0.78 प्रतिशत गिरकर 38 हजार अंक से नीचे 37,795.24 अंक पर आ गया।