एडीएफसी बैंक ने बेस रेट में बढ़ोतरी की है। बैंक ने बेस रेट 0.20 फीसदी बढ़ाकर 9.15 फीसदी कर द‍िया है। इससे पुराने सभी लोन महंगे हो जाएंगे। अभी बैंक एमसीएलआर पर लोन देते हैं। इसके बाद एचडीएफसी बैंक के बेस रेट पर लिए गए होम लोन, ऑटो लोन और दूसरे सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। बैंक ने इससे पहले एमसीएलआर की दर में भी बढ़ोतरी की थी।

Advertisement

इस महीने अधिकतर बड़े बैंकों ने लोन की दरें बढ़ा दी। इसमें एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक शामिल हैं। इन बैंकों ने 0.05 से 0.20 फीसदी तक एमसीएलआर की दर में बढ़ोतरी की थी। एचडीएफसी बैंक और एसबीआई ने लोन की दरों में 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इससे सभी तरह का लोन महंगा हो गया। बैंक पहले बेस रेट पर लोन देते थे बाद में एमसीएलआर की दर पर लोन देने लगे।

Advertisement

हांलाकि एसबीआई की 1 साल की एमसीएलआर लोन की दर 8.25 फीसदी से बढ़कर 8.45 फीसदी हो गई। मार्च से अब तक बैंक ने 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अगर आपने एसबीआई से लोन ले रखा है तो मार्च से अब तक आपके 50 लाख के लोन पर 1500 रुपए महीने की ईएमआई बढ़ गई है।

एक्सिस बैंक के रिटेल बैंकिंग के ईडी राजीव आनंद के मुताबिक 'रिटेल ग्राहकों की ईएमआई आगे और बढ़ेगी। रुपए की कमजोरी पर लगाम लगाने के लिए रिजर्व बैंक भी दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। अगर आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो जल्दी करें क्योंकि आगे भी लोन की दरें बढ़ती रहेंगी।