वायदा बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी आयी है। सोमवार को कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 217 रुपये या 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 30,653 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह से एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर वायदा भाव 206 रुपये या 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 37,199 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। वहीं विदेशी बाजार में सोने का भाव 1196 डॉलर प्रति औंस के आसपास हैं। भारत में सोने की कीमतों से रुबरु होना चाहते तो यह पढ़ें।
ब्रोकरेज फर्म एसएमसी सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा हैं कि सोना 30,300 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर सपोर्ट ले सकता है। जबकि इसका रजिस्टेंस लेवल 30,700 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास है। इसी तरह से चांदी 36,500 के करीब सपोर्ट ले सकती है। जबकि इसका रजिस्टेंस लेवल 37,300 के आसपास है।
इस बीच दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट जीएलडी की होल्डिंग 742.53 टन के आसपास बनी हुई है। भारत के चांदी की कीमतों को जाने के लिए पढ़ें।
इन वजह से सोने में तेजी
एक्सर्पट का कहना हैं कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने के आसार हैं। अमेरिका चीन से कुछ नये सामानों के आयात शुल्क लगाने की तैयारी में हैं।
सूत्रों की माने तो अमेरिका फिर से करीब 200 अरब डॉलर मूल्य के चीनी सामानों पर टैरिफ की घोषणा कर सकता है। इससे सोने की सुरक्षित निवेश मांग बढ़ी है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में स्थिरता देखने को मिली है। पिछले सप्ताह डॉलर इंडेक्स डेढ़ महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया था।
अब तक 12.6 फीसदी सस्ता सोना
विदेशी बाजार में सोने का भाव इस साल अप्रैल से अब तक करीब 12.6 फीसदी लुढ़का है। बता दें कि अमेरिका ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से सोने की कीमतों में गिरावट का रुख रहा है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका