शुक्रवार को देश के 98 शहरों में गुवाहाटी केंद्रित एक स्टार्टअप ने वाईफाई कैब नाम से मांग आधारित कैब सेवाएं शुरू करने की घोषणा की गयी हैं। स्टार्टअप 'एस्पायरिंग आइडियाज एंड फ्यूचर टेक सॉल्यूशंस' एप्प आधारित एंबुलेंस सेवाएं भी शुरू करेगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ मृदुल दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी हैं कि अभी बाजार का अध्ययन कर रहे हैं। पहले ही दो हजार कैब शामिल कर ली है। बता दें कि पहली सेवा की शुरुआत गुवाहाटी में दुर्गा पूजा से पहले की जाएगी।
वहीं उन्होंने बताया कि कंपनी की योजना गोवा एवं पोर्ट ब्लेयर को छोड़ शेष सभी स्मार्ट शहरों में सेवा शुरू करने की है। उन्होंने अन्य कंपनियों की तुलना में अपनी सेवा का लाभ बताते हुए कहा कि वाईफाई कैब पांच रुपये प्रति किलोमीटर की दर से शुल्क लेगी। इसमें अन्य सेवा प्रदाताओं की तरह व्यस्त समय की अधिक दर या रात्रि शुल्क नहीं लगेगा।
कंपनी एप्प आधारित एंबुलेंस सेवाएं देने के लिए विभिन्न अस्पतालों तथा निजी एंबुलेंस मालिकों से करार करेगी। उन्होंने कहा, 'हम मुनाफे का दो प्रतिशत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पर खर्च करने के प्रावधान से बहुत अधिक आठ प्रतिशत इसमें निवेश करेंगे। हम इस पैसे का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया जायेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान