शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है राजधानी में पेट्रोल के दाम 81.63 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। डीजल की कीमतों में 24 पैसे का इजाफा हुआ है और इसके बाद डीजल 73.54 प्रति लीटर पहुंच गया है यह अब तक का रिकॉर्ड रेट है।
शुक्रवार को भी राजधानी दिल्ली समेत अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था। दिल्ली में पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81.28 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था। तो वहीं डीजल में भी 22 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, इससे डीजल के दाम शुक्रवार को बढ़कर 73.30 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
देश की राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दामों ने लोगों को काफी रुलाया। शनिवार को पेट्रोल के दाम में 34 पैसे की बढ़ोतरी हुई इसके बाद पेट्रोल के दाम यहां 89.01 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए। तो वहीं 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ मुंबई में डीजल के दाम शनिवार को 78.07 रुपए प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। देखें अपने शहर में डीजल के दाम
आपको बता दें कि शुक्रवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे यहां पेट्रोल 88.67 वह प्रति लीटर हो गया था। तो वहीं डीजल 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ शुक्रवार को 77.82 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था।
एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और आसमान छूने वाली हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के पीछे रुपया एक बड़ा कारण है रुपए में गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। दरअसल कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती है जिसकी वजह से उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित